मिरांडा हाउस में 442 विद्यार्थियों ने किया छह सप्ताह का शोध प्रशिक्षण
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में आयोजित छह सप्ताह के समर इंटर्नशिप कार्यक्रम में देशभर के 73 शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के 442 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 9 जून से 21 जुलाई तक चले 'फ्लेवर ऑफ रिसर्च' कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, गणित, भूगोल और राजनीति विज्ञान जैसे विषयों में शोध परियोजनाओं पर काम किया। मिरांडा हाउस के शिक्षकों और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने शोध की व्यावहारिक बारीकियां सीखीं। समापन समारोह में डीयू के कुलसचिव डॉ. विकास गुप्ता मुख्य अतिथि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.