एटा, मार्च 16 -- सोमवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात में पुलिस चौकी के समीप ओपन जिम एवं पार्क का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश कुमार उपाध्याय ने फीता काट कर किया। नगर पंचायत मिरहची की प्रथम अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय द्वारा राज्य वित्त योजना के तहत पार्क में सार्वजनिक ओपन जिम का निर्माण कराया गया है। पार्क में योग एवं कसरत करने के उपकरणों के साथ बच्चों के लिए झूला एवं खेलकूद के समान भी स्थापित किए गए हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि सभी लोग प्रतिदिन ओपन जिम पर आकर एक्सरसाइज करें और शरीर को स्वस्थ बनाएं, निरोगी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.