अररिया, अक्टूबर 10 -- नरपतगंज, (ए.सं.) नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मिरदौल पंचायत के वार्ड संख्या आठ में गुरुवार को दो दिनों से लापता 52 वर्षीय अधेड़ का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से वह लापता था, जिसकी सूचना थाना समेत आसपास के क्षेत्र में भी दी गई थी। गुरुवार की सुबह एक बच्चा जब गड्ढे में शव को देखा तो शोर मचाया। शव की पहचान मृदुल वार्ड संख्या आठ निवासी 52 वर्षीय फूल कुमार मंडल पिता स्व खट्टर मंडल के रूप में हुई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क किनारे बने गड्ढे में ज्यादा पानी होने के कारण शायद गिरने से उसकी डूब कर मौत हो गई। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर नरपतगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.