सीतामढ़ी, मार्च 28 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के मिरचाईपट्टी मोहल्ले में सड़क पर बालू गिराए जाने व आवागमन अवरुद्ध करने को लेकर हुए विवाद में जमकर चाकूबाजी हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान मिरचाईपट्टी निवासी रामसागर साह के पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई है। चाकू मारने का आरोप वार्ड पार्षद पति समेत करीब एक दर्जन लोगों पर है। धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि सड़क पर बालू गिराकर रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया था। आने जाने में परेशानी हो रही थी, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो रंजय सर्राफ उनके भाई शशि भूषण सर्राफ, संजय सर्राफ समेत अन्य लोग एकजुट होकर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने धर्मवीर की कमर पर चार बार चाकू से वार किया जिससे वह जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए सदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.