लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ,संवाददाता। विभूतिखंड के विजयपुर अंडर पास स्थित एक्सपीरियन मॉल में मिया बाय तनिष्क का शोरूम हैं। आरोप है कि शनिवार देर रात ढाई बजे के करीब शोरूम में नाबालिग चोर घुसे। कैश काउंटर से करीब ढाई लाख रुपये चोरी कर लिया।रिशिता मैनहट्टन निवासी सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि वह मिया बाय तनिष्क के फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि हैं। उनका शोरूम एक्सपीरियन मॉल में हैं। सुशील ने बताया कि शनिवार की रात करीब 2.15 बजे एक अज्ञात किशोर उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। सुरक्षा अलार्म बजने के कारण वह तुरंत वहां से चला गया। परंतु लगभग 2:27 बजे वह दोबारा आया दुकान में प्रवेश किया और कैश काउंटर में रखी पिछली दिन की नकदी राशि 2,45,758 चोरी कर ले गया। यह भी पढ़ें- गन्ना सेंटर के पास खोखे में चोरो ने हाथ किया साफ घटना की जानकारी फाय...