मियावाकी वन का डीएफओ ने किया निरीक्षण
हापुड़, अक्टूबर 4 -- पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गंगा ग्राम स्वर्गद्वारी पुष्पावतीपूठ धाम में विकसित मियावाकी वन का रविवार को प्रभागीय वन अधिकारी डीएफओ गौतम सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यावरणविद् भारत भूषण गर्ग भी मौजूद रहे। डीएफओ गौतम सिंह ने कहा कि ग्राम विकास विभाग, गढ़मुक्तेश्वर द्वारा मियावाकी पद्धति से किया गया पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और भरपूर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि यह पद्धति कम भूमि में अधिक घनत्व के साथ पौधारोपण के लिए जानी जाती है। लगभग आधा हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित इस वन में करीब 17 हजार पौधे लगाए गए हैं। मियावाकी तकनीक के तहत पांच स्तरीय पौधों का रोपण किया जाता है, जिससे कम समय में घना और प्राकृतिक जंगल तैयार हो जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.