मियावाकी पद्धति से चयनित स्थलों पर होने वाले पौधारोपण की मांगी तकनीक रिपोर्ट
बागपत, जुलाई 24 -- बागपत। जापान की मियावाकी पद्धति से जिले में पर्यावरण संरक्षण करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस पद्धति से प्राकृतिक वन तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिले में 41 गांवों का चयन किया गया है। वन तैयार करने के लिए जमीन की जांच कराई जा रही है। वन विभाग गांवों में पहुंचकर तकनीकी जांच कर सीडीओ को रिपोर्ट देंगे। मियावाकी पद्धति जनपद में तीनों तहसील स्तर से एसडीएम के माध्यम से गांव और भूमि का चयन किया गया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इन गांवों में प्राकृतिक वन तैयार किया जाएगा। चिन्हित की गई भूमि मियावाकी पद्धति से पौधरोपण के लिए उपयुक्त है इसके लिए तकनीकी जांच कराई जाएगी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने इसके लिए जिला वनाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिए है कि चिन्हित किए गए 41 स्थलों का स्थलीय तकनीकी निरीक्षण करात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.