मियामी हादसे के बाद अमेजन ने विमानन कंपनी से तोड़ा करार
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने विमानन कंपनी 21 एयर के साथ अपना करार तोड़ दिया। पिछले सप्ताह मियामी में अमेजन के पैकेज लेकर जा रहे एक मालवाहक विमान के रनवे से बाहर निकल जाने से हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। बोइंग 767 विमान छह सितंबर को उतरते समय रनवे के अंत से करीब 1,300 फुट आगे निकल गया और सफाई कर्मचारियों को ले जा रही एक वैन से टकरा गया था। अमेजन की प्रवक्ता केली नैंटल ने कहा कि इस दुखद घटना के बाद हमने जांच में सहयोग करने और उससे जुड़े हालात की समीक्षा करने में समय बिताया। इसके बाद हमने 21 एयर के साथ अपना परिचालन रोकने का फैसला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.