नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- अमेजन का मालवाहक विमान मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गया। इसके बाद विमान कुछ वाहनों से टकरा गया और उसमें आग लग गई। इससे पांच लोगों की मौत हो गई। मियामी-डेड काउंटी के अधिकारियों के अनुसार, हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि दो अन्य को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पायलट और सह-पायलट कॉकपिट में फंसे यह भी पढ़ें- रनवे पार कर सड़क पर वाहनों को रौंदता चला गया विमान, लग गई भीषण आग; कई मौतेंहादसे के बाद अग्निशामक की कार्रवाई मियामी-डेड बचाव अग्निशमन प्रमुख रे जडाल्ला ने बताया कि हादसे के बाद आसमान में घना काला धुआं छा गया। पायलट और सह-पायलट कॉकपिट में फंस गए थे। कुछ लोग कारों के अंदर और एक व्यक्ति वाहन के नीचे फंसा हुआ था।उड़ानें रोकने का निर्णय...