मियामी एयरपोर्ट पर आपस में टकराए दो विमान, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। रात करीब सवा नौ बजे एयरपोर्ट के दो टैक्सी-वे (रनवे और टर्मिनल को जोड़ने वाला रास्ता) के चौराहे पर UPS के एक बोइंग 767 कार्गो विमान और कोपा एयरलाइंस के बोइंग 737 यात्री विमान की आपस में टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दोनों विमानों की रफ्तार धीमी थी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। यह घटना उस वक्त हुई जब यूपीएस की फ्लाइट 358 मियामी से कोलंबिया के बोगोटा के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, जबकि कोपा एयरलाइंस की फ्लाइट 427 पनामा सिटी से लैंड होकर टर्मिनल की तरफ बढ़ रही थी।एटीसी ऑडियो में कैद हुआ टक्कर का पूरा वाकया सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और पायलटों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो तेजी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.