निज संवाददाता, अप्रैल 16 -- मियां-बीवी के बीच झगड़ा शांत कराना एक महिला को भारी पड़ गया। झगड़ रहे पति ने गुस्से में झगड़ा छुड़ाने आए अपनी रिश्तेदार की ही हत्या कर दी। मामला बिहार के मधुबनी जिले के ललमनियां थाना क्षेत्र की है। मुनहरा नदी के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर बुधवार देर रात पति-पत्नी किसी बात पर आपस में झगड़ने लग गए। इसी दौरान उनकी एक रिश्तेदार झगड़ा शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने गई। तभी पत्नी से झगड़ रहे पति ने चाकू मारकर उसका खून कर दिया। मृतक महिला की पहचान मरजीना बीबी के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 40 साल थी। वह पश्चिम बंगाल के सिताय थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि वह अपने पति मजिदूल रहमान के साथ ही यहां पर रहकर काम करती थी। जानकारी के अनुसार, मुनहरा नदी के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मजीरुल हक नाम का शख्स आधी र...