गुवाहाटी, मार्च 31 -- भाजपा ने असम में चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को ये घोषणापत्र जारी किया, जिसमें मूल निवासियों की जमीन, विरासत और सम्मान की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा के लिए पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया गया है। भाजपा के 'संकल्प पत्र' में 31 वादे किए गए हैं, जिनमें बांग्लादेशी मियांओं से अतिक्रमित जमीन वापस लेने, समान नागरिक संहिता लागू करने, राज्य का विकास सुनिश्चित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के वादे किए गए हैं। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक बार फिर सत्ता में आने पर BJP राज्य में तीन महीने के भीतर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करेगी। 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए BJP के घोषणापत्र में कहा गया है कि र...