चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर भारत भवन स्थित मिनी स्टेडियम में मंगलवार को खेल के माध्यम से बालिकाओं में नेतृत्व और आत्मविश्वास बढ़ाने को लेकर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन सृजन महिला विकास मंच के सहयोग से संचालित बाल संरक्षण परियोजना के तहत किशोरियों की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेताहाका और चेलाबेड़ा गांव की दो टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी, नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, उदय माझी ने दीप प्रज्जवलित कर और किक मारकर फुटबॉल प्रतियोगता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में सेताहाका की टीम विजेता रही जबकि चेलाबेड़ा की टीम उप विजेता रही। इस दौरान विजेता एवं उपविजेता टीमों को उपहार देकर पुरस्कृत किया गया...