कुशीनगर, जनवरी 21 -- जटहा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा ब्लॉक के हिरनही गांव स्थित मिनीस्टेडियम के बीच में पेड़ होने से खिलाडी खेलते समय टकरा कर चोटिल होते रहते हैं। ग्राम प्रधान सहित कई लोग शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज खिलाड़ियों ने गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि फरवरी माह में होने वाले खेल प्रतियोगिता से पहले पेड़ काट कर सफाई नहीं हुई, तो आंदोलन का रस्ता अपनाया जायेगा। विरोध प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों का कहना था कि गांव में सरकार द्वारा लाखों रुपय खर्च कर मिनीस्टेडियम का निर्माण कराया गया है। ग्राउंड में बीच में पेड़ है। काफी दिक्कत होती है। खिलाड़ी खेलते समय पेड़ से टकरा कर चोटिल हो जाते हैं। पेड़ को कटवाने के लिए ग्राम प्रधान हिरनही जयचंद कुशवाहा सहित गांव के तमाम लोग तहसीलदार से लेकर विभागीय अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.