कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- दोआबा की मिनी सदन में सोमवार को बोर्ड की बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सदस्यों की अध्यक्ष और अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) से तीखी झड़प हुई। परिणाम रहा कि एएमए के साथ इंजीनियर को भी कार्यालय छोड़कर भागना पड़ा। बाद में सदस्यों ने भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बहिर्गमन कर दिया। इसके चलते वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट नहीं पास हो सका। हालांकि, अध्यक्ष ने बजट पास हो जाने का दावा किया है। कौशाम्बी में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और सदस्यों के बीच शुरुआती दौर से ही बन नहीं रही है। सदस्य अगस्त 2024 में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने का भी प्रयत्न कर चुके हैं। वह काफी हद तक सफल हो गए थे, लेकिन तमाम तरह के दबाव के कारण अविश्वास हो नहीं पाया था। अभी हाल का जिक्र करें तो 23 और 24 जनवरी को सदस्यों ने अध्यक्ष के विरुद्ध धरना-प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.