कौशाम्बी, मार्च 13 -- दोआबा की मिनी सदन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के बीच मची खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार कोरम के अभाव में दूसरी बार बोर्ड की बैठक स्थगित करनी पड़ी। सदस्यों ने अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, अध्यक्ष ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अब 28 मार्च को फिर से बैठक बुलाई गई है। कौशाम्बी में इस कार्यकाल की बात करें तो जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और सदस्यों के बीच शुरुआती दौर से ही पट नहीं रही है। सदस्य अगस्त 2024 में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने का भी प्रयत्न कर चुके हैं। वह इस अविश्वास लाने में काफी हद तक सफल भी हो गए थे, लेकिन तमाम तरह के दबाव के कारण अविश्वास हो नहीं पाया था। अभी हाल का जिक्र करें तो 23 और 24 जनवरी को सदस्यों ने अध्यक्ष के विरुद्ध धरना-प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.