रायबरेली, जनवरी 29 -- जगतपुर, संवाददाता। अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्राम पंचायत में सदस्यों की बैठक कागज तक ही सीमित हो कर रह गई है। किसी भी मिनी सचिवालय व पंचायत घरों में हर माह बैठक नहीं कराई जाती है। ग्राम पंचायत में हर माह ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक मिनी सचिवालय व पंचायत घरों में शासन के निर्देशानुसार करना अनिवार्य है। इसके बावजूद किसी भी ग्राम पंचायत में बैठक न करके कागजों पर हस्ताक्षर कराकर कोरम पूरा कर लिया जाता है। बैठक में शामिल सदस्यों को 100 रुपये मानदेय के रूप में ग्राम पंचायत निधि से उनके खाते में दिया जाता है। यह अधिकतर ग्राम पंचायत में किसी भी ग्राम पंचायत सदस्य को नहीं दी जा रही है। सदस्यों के घरों में रजिस्टर भेज कर हस्ताक्षर कर लिए जाते हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मुझे कोई जानकारी ...