फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- नूंह, सरसमल। मिनी सचिवालय के आवासीय भवनों की हालत सुधारने की तैयारी शुरू हो गई है। मरम्मत के बाद कर्मचारियों को बेहतर सुविधा और साफ-सुथरा माहौल मिलेगा। काम एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लोक निर्माण विभाग ने इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके जरिए निर्माण कंपनी का चयन होगा, जो मरम्मत का जिम्मा संभालेगी। 17 अप्रैल के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और काम शुरू करने की तैयारी की जाएगी।मरम्मत के दौरान पुराने और जर्जर हिस्सों को ठीक किया जाएगा। भवनों में हो रही टूट-फूट को दूर किया जाएगा और जरूरी सुधार किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- सेक्टर-30 सामुदायिक केंद्र की मरम्मत होगी लंबे समय से जिन मकानों में दिक्कतें आ रही थीं, उन्हें प्राथमिकता से ठीक किया जाएगा।काम पूरा होने के बाद कर्मचारियों को बेहतर रहने की सुविधा मिल...