मधुबनी, जून 5 -- सुनील कुमार सुमन कलुआही। कलुआही थाना क्षेत्र के पुरसौलीया गांव स्थित झौआ टोल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब, शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री तथा एक संदिग्ध स्कॉर्पियो बरामद किया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य तस्कर की तलाश जारी है। कलुआही के थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया कि कलुआही थाना में पदस्थापित पुअनि बादल कुमार रात्रि गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पुरसौलिया झौआ टोल निवासी संजय कुमार सिंह उर्फ विनोद महतो अपनी पत्नी वीणा देवी तथा अन्य सहयोगियों के साथ घर में विदेशी शराब रखकर उसका कारोबार एवं अवैध निर्माण कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए डायल-112 पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां से...