मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, शराब व निर्माण सामग्री बरामद-पेज-3
औरंगाबाद, मई 3 -- फोटो- 3 मई एयूआर 2 कैप्शन- जब्त शराब व सामग्री को दिखाते थानाध्यक्ष ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के रतवार बिगहा के पश्चिम तालाब के पास बनी एक झोपड़ी में संचालित मिनी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान देशी व विदेशी शराब के साथ निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तारछापेमारी की कार्रवाई इसी क्रम में शनिवार शाम उनके नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब व सामग्री जब्त की। बरामद सामान में व्हिस्की की तीन सौ एमएल की 852 बोतलें शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 255.6 लीटर है। इसके अलावा 50-50 ली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.