चम्पावत, मार्च 24 -- चम्पावत में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मिनी मैराथन दौड़ हुई। जिसमें लोहाघाट के नितिन बोरा और उषा थ्वाल विजेता बनीं। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में 39 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चम्पावत में मंगलवार को मिनी मैराथन दौड़ हुई। पुरुष वर्ग में सुमित कुमार द्वितीय, चंचल सिंह बिष्ट तीसरे, शंकर नाथ चौथे, लक्की सेठी पांचवे और रमेश सिंह छठे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में गीतिका द्वितीय, रिया तृतीय, सुमन चतुर्थ और सौम्या पंचम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में दर्जा धारी श्याम पांडेय, कैलाश अधिकारी, पारस महर, लक्ष्मण कुमार, डीएसओ चंदन बिष्ट, डीओ जसवंत खड़ायत, मुकेश शर्मा, प्रदीप बोरा, मुकेश वर्मा, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, मोहन राणा, सुनील जोशी, हरीश जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.