रिषिकेष, मार्च 26 -- लोक कल्याण समिति प्रतीतनगर की ओर से श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम नशामुक्त रायवाला एवं स्वच्छता जागरूकता रही। मैराथन दौड़ के बालक वर्ग में कृष्णा ओर बालिका में राधिका अव्वल रही। गुरुवार को आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को हनुमान चौक पर जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रधान राजेश जुगलान और कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने हरी झंडी दिखाई। जयेंद्र रमोला ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य स्वास्थ्य, सहनशक्ति, मानसिक शक्ति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रधान राजेश ने स्वच्छता बनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन में शामिल 105 प्रतिभागी हनुमान चौक से शिवचौक, होशियारी माता मंदिर, बसंती माता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.