रामगढ़, जून 9 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित मिनी मार्केट क्षेत्र से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोगासोरी निवासी मुकेश कुमार ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में मुकेश कुमार ने बताया है कि वह अपनी बाइक जेएच 02 एक्यू 3583 से सब्जी लेकर रामगढ़ आया था। पुराने बस स्टैंड स्थित मिनी मार्केट के मंदिर के पास बाइक खड़ी कर वह सब्जी बेचने के लिए मंडी के अंदर चला गया। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। यह भी पढ़ें- रामलीला मैदान के बाहर से बाइक चोरी, रिपोर्ट दर्ज पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज...