मिनी बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
बस्ती, जून 12 -- पैकोलिया। बभनान-हर्रैया मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मिनी बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क पार कर रहे अधेड़ की अज्ञात गाड़ी से कुचल कर मौतघटना का विवरण भौखरी निवासी रमेश कुमार गुप्ता की पांच वर्षीय बेटी राधिका गुप्ता घर के सामने स्थित दुकान पर बिस्कुट खरीदने जा रही थी। इसी दौरान बभनान की ओर से आ रही तेज रफ्तार मिनी बस ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए। वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम की कार्रवाई शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.