गोंडा, जुलाई 9 -- गोण्डा। मिनी नन्दिनी योजना 2025-26 के तहत ई-लॉटरी में चयनित प्रतीक्षारत लाभार्थियों को शासन के निर्देशानुसार चयन पत्र वितरित किए जा रहे हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शशि कुमार शर्मा ने चयनित लाभार्थी कैलाश नाथ पांडेय को चयन पत्र प्रदान किया।उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से पशुपालन को बढ़ावा देकर ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लाभार्थी से योजना का समुचित लाभ उठाकर डेयरी व्यवसाय को आगे बढ़ाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...