मिनी नंदिनी योजना में छह पशुपालकों का चयन, मिलेंगे 11.80 लाख रुपये अनुदान
औरैया, अगस्त 20 -- नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत संचालित मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में जिले के छह पशुपालकों का चयन किया गया है। इनमें तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। प्रत्येक लाभार्थी को 23.60 लाख रुपये की परियोजना में निर्धारित मानक पूरे करने पर 11.80 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। लाभार्थियों का चयन गुरुवार को विकास भवन ककोर में ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चयन प्रक्रिया पूरी की गई। योजना के लिए जिले से कुल 147 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद इनमें 103 आवेदन पात्र पाए गए। यह भी पढ़ें- Basti News: पशुपालन विभाग की मिनी नंदिनी योजना का संचालन करेंगे छह पशुपालक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार इनमें से ई-लॉटरी के जरिए छह लाभार्थियों का चयन किया गया। मुख्य पशु च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.