बिहारशरीफ, मार्च 14 -- तेलमर थाना की पुलिस को मिली सफलता दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर भी हुए गिरफ्तार हरनौत, निज संवाददाता। तेलमर थाना क्षेत्र के टूरिस्ट वे ऑफ राजगीर, करौटा-सालेहपुर मार्ग पर वनगच्छा के पास शुक्रवार की शाम पुलिस ने मिनी ट्रक से 150 कार्टन केन बीयर बरामद किया है। इनका बाजार मूल्य 10 लाख रुपये से अधिक आंका गया है। शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी पकड़ा गया है। शनिवार को सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने प्रेस वार्ता में पुलिसिया कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शराब ले जाने की सूचना मिलते ही वाहनों की जांच शुरू की गयी। शक के आधार पर नूरसराय से तेलमर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक को जांच के लिए रोका गया। ट्रक में बोरा में भरकर धान का भूसा लदा था। भूसा भरे बोरों को हटाने के बाद नीचे से कार्टन बरामद किये गये। 150 कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.