छपरा, दिसम्बर 17 -- डोरीगंज। एक संवाददाता डोरीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के आरा-छपरा पुल के उत्तरी छोर से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की 247 पेटी जब्त की है । डोरीगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि शराब की कुल मात्रा 2187 लीटर है जिसका बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपये आकलन किया गया है। गिरफ्तार लोगों में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के आशिफाबाद चांदपुरा थाना के गुलौठी निवासी शाहरुख़ खान एव चांदपुरा गांव निवासी जावेद शामिल हैं। दोनों गिरफ्तार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरा छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु के उतरी छोड़ से 247 कार्टून अंग्रेजी शराब को मिनी ट्रक से जब्त किया है। मिनी ट्रक के प्लाइ के बॉक्स के अंदर छुपाकर अंग्रेज़ी शराब को ले जाया जा रह...