घाटशिला, मार्च 11 -- पोटका। पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जादूगोड़ा मुख्य पथ पर जुड़ी गांव के समीप मिनी ट्रक के धक्के से साइकिल सवार छात्र घायल हो गया। घटना मंगलवार की है। घायल छात्र का नाम अमित सरदार है। मिली जानकारी के अनुसार, अमित अपने घर चांपी गांव से साइकिल पर कुछ काम से हाता चौक जा रहा था। इस दौरान चावल बोरी लदे मिनी ट्रक 407 (जेएच-06जे-2181) ने साइकिल सवार को ठोकर मारी। ट्रक के ठोकर से अमित जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे इलाज को सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा। अमित को पैर और कमर में चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...