मिनी ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
नोएडा, मई 14 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सलारपुर गांव स्थित भंगेल एलिवेटेड रोड पर बुधवार शाम मिनी ट्रक के चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कुलेसरा गांव निवासी 36 वर्षीय केशव गुप्ता स्कूटी पर सवार होकर कुलेसरा से नोएडा जा रहे थे। भंगेल एलिवेटेड रोड पर सलारपुर गांव के पास एक मिनी ट्रक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.