देहरादून, सितम्बर 5 -- रुड़की, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून मार्ग पर ईदगाह चौक के समीप शनिवार तड़के मिनी ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के ईदगाह चौक के समीप एक युवक सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मोर्...