अमरोहा, अप्रैल 16 -- शादी समारोह में शामिल होने आई ई-रिक्शा सवार महिला की मिनी ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। आरोपी मिनी ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कह रही है। हसनपुर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी 30 वर्षीय रजिया अपने परिजनों के साथ बुधवार को यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। वह ई-रिक्शा में सवार होकर बारातघर की ओर जा रही थीं कि इसी दौरान गजरौला मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रजिया गंभीर घायल हो गईं। परिजन घायल को मंडी धनौरा सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें जोया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच मिनी ट्रक चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.