प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- दुर्गागंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित बभनमई पुल पर तेज रफ्तार ट्रेलर और मिनी ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 30 वर्षीय मिनी ट्रक चालक भानु मौर्य निवासी मुरली थाना मंडुवाडीह जनपद वाराणसी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक है। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक वााराणसी से सामान लादकर लखनऊ जा रहा था। शनिवार को वह जैसे ही वाहन बभनमई पुल के पास पहुंचा, तभी प्रतापगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक अजहर अली निवासी दादूपुर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...