मिनी ट्यूबवेल और वाटर कूलर का लोकार्पण
भदोही, मई 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। गुरुवार को वार्ड संख्या-21 स्थित छोटा चौराहा पर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित मिनी ट्यूबवेल और वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। इससे लोगों को गर्मी में राहत मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने नारियल फोड़कर विधिवत लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मिनी ट्यूबवेल से क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल की नियमित सुविधा मिलेगी। वहीं सार्वजनिक स्थल पर लगाए गए वाटर कूलर से भीषण गर्मी में राहगीरों और आमजन को ठंडा पानी उपलब्ध होगा।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया। यह भी पढ़ें- शहर में बेकार पड़े हैं प्याऊ और आरो वाटर मशीन चेयरमैन ने कहा कि नगर में मूलभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.