मिनी जू में डिजिटल पेमेंट ठप, वीडियो वायरल
वाराणसी, जून 3 -- सारनाथ (वाराणसी)। सारनाथ स्थित मिनी जू में प्रवेश टिकट काउंटर पर डिजिटल पेमेंट बुधवार को ठप रहा। इससे पयर्टकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई पयर्टक बिना मिनी जू घूमे लौट गए। कुछ ने डिजिटल पेमेंट नहीं होने से वीडियो वायरल कर दिया। इसमें एक युवती को यह कहते सुना जा रहा है कि सारनाथ मिनी जू में कैशलेस व्यवस्था नहीं है। इससे सैलानियों को परेशानी होती है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सारनाथ के वन क्षेत्राधिकारी रवींद्र यादव का कहना है कि कैशलेस व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में अधिकारियों को सूचित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.