मिनी गन फैक्ट्री संचालक परवेज के चार साथी की तलाश
साहिबगंज, मई 21 -- पतना(फॉलोअप)। रांगा थाना क्षेत्र के पतना आमगाछी में बीते सात मई को मिनी गन फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी परवेज इस्लाम उर्फ वकील को पहले ही बिहार एसटीएफ की मदद से मुंगेर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। यहां की पुलिस को अब मुंगेर में रहने वाले उसके चार साथियों की तलाश है। समझा जा रहा है कि इन्हीं लोगों की मदद से परवेज मिनी गन फैक्ट्री में अवैध ढंग से हथियार तैयार कर उसे बेचने का काम करता था। पुलिस को जांच में पता चला है कि आमगाछी में स्थापित मिनी गन फैक्ट्री से अर्धनिर्मित पिस्टल को पहले मुंगेर भेजा जाता था। मुंगेर में अर्धनिर्मित पिस्टल को फाइनल टच देकर बिहार व पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में बेच जाता था। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.