मिनी गन फैक्ट्री संचालक के घर चला बुलडोजर
साहिबगंज, मई 20 -- पतना। जिला पुलिस ने रांगा थाना के पतना आमगाछी में मिनी गन फैक्ट्री संचालक के घर को बुलडोजर चलाकर बुधवार को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में भारी संख्या में पुलिस बल दो जेसीबी के साथ आमगाछी पहुंचा। वहां अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालक परवेज इस्लाम के घर पर बुलडोजर चला दिया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आदिवासी की जमीन पर अवैध तरीके से इस मकान का निर्माण किया गया था। बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से बीते 7 मई को छापेमारी कर इस मकान से काफी संख्या में अर्धनिर्मित पिस्टल व अवैध ढंग से हथियार बनाने बनाने वाला लेथ मशीन सहित अन्य सामान जब्त किया था। यह भी पढ़ें- मिनी गन फैक्ट्री : पुलिस को कुछ और नाम मिले, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इस मामल में परवेज को बिहार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.