मुजफ्फरपुर, मई 19 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने के मंगुरहिया गांव में पारू पुलिस ने सोमवार को पांच माह से फरार चल रहे मिनी गन फैक्ट्री के संचालक रामनाथ ठाकुर के घर इस्तेहार चिपकाया और शीघ्र हाजिर होने की चेतावनी दी। कांड के अनुसंधानकर्ता श्याम ने बताया कि अगर फरारी शीघ्र हाजिर नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने 8 जनवरी को मंगुरहिया गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था। पुलिस ने मौके से निर्माण सामग्री, कट्टा, पिस्टल, पांच कारतूस, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन के साथ संचालक प्रदीप कुमार शर्मा और विकास झा उर्फ कालिया गैंग का शातिर बरुराज थाने के मानिकपुर गांव निवासी उज्ज्वल कुमार उर्फ कट्टा को मौके से पकड़ न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। जबकि रामनाथ ठाकुर पुलिस को चकमा देकर फरार ह...