पूर्णिया, मई 18 -- धमदाहा (पूर्णिया), एक संवाददाता।धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का कोलकाता, पटना एवं पूर्णिया एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 10 अर्धनिर्मित पिस्टल, दो लेथ मशीन एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त कई उपकरण बरामद किए गए। मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें फैक्ट्री का मुख्य संचालक भी शामिल है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एसटीएफ टीम ने हरिपुर गांव में छापेमारी की। जांच के दौरान एक टीन एवं टाट से बने घर के नीचे बने तहखाने में अवैध हथियार निर्माण इकाई का खुलासा हुआ। मौके से पांच बड़े और पांच छोटे आकार के अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- हरिपुर मिनी गन फैक्ट्री से तैयार 10 पिस्टल पहले ही खपाएदो कारीगर ...