पूर्णिया, मई 19 -- धमदाहा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में घर के नीचे बने तहखाने में संचालित मिनी गन फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी सूरज कुमार को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है। इससे पहले पकड़े गए चार आरोपियों को भी न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मामले की जांच में जुटी पुलिस अब अवैध हथियार कारोबार के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने धमदाहा पहुंचकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेर जिले के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी सूरज कुमार ने हरिपुर गांव निवासी सुरेंद्र मंडल के पुत्र गब्बर राय और मिट्ठू कुमार के घर के नीचे तहखाना बनवाकर वहां हथियार निर्माण की मशीन लगवाई थी। एसपी ने बताया कि सूरज कुमार ही मुंगेर जिले से दो कारीगरों मो. आफताब और मो. अ...