फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 19 -- फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया में हर तरफ आस्था का ज्वार दिखायी पड़ रहा है। श्रद्धालु गंगा मइया की साधना में लीन ही नही हैं बल्कि पुण्य कमाने के लिए हर तरकीव कर रहे हैं। कहीं मां गंगे को खुश करने के लिए पहरावन की जा रही है तो कहीं दीपदान करने के लिए भक्तों की लाइन लगी है। पतित पावनी मां गंगा के तट पर शाम को मनोरम दृश्य दिख रहा है। इसकी झलक देखने को शहर से सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। मिनी कुंभ में गंगा मइया की साधना को आधा पखवारा बीत चुका है। चारों तरफ धर्म अध्यात्म की जो छटा बिखर रही है उससे हर कोई आनंदित हो रहा है। मिनी कुंभ में पहुंचने वाले गैर जनपदों के श्रद्धालु मां गंगा का आचमन करना नहीं भूल रहे हैं। पूरे समय अनुष्ठान का दौर चलता है तो वहीं सोमवार को पूरे दिन धार्मिक उत्सव जैसा माहौल था। कहीं श्रद्धालु मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.