हापुड़, अप्रैल 8 -- मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। जिसमें अध्यापकों ने छात्रों को स्वास्थ्य, अच्छे खानपान से संबंधित एवं रोगों से लड़ने की क्षमता के विषय में बताया। विद्यालय में नाट्य रूपांतरण, चित्त आलेखन एवं वर्णन आदि जैसी गतिविधियों का संचालन कराया गया। संचालन कनिका मितल, मनीषा तोमर और अभय भारद्वाज ने किया। प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने छात्रों को बताया कि प्रतिदिन छात्रों को फल एवं पौष्टिक सब्जियां अवश्य खानी चाहिए। जंक फूड से दूर रहने एवं उसके विषय में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.