हापुड़, मार्च 31 -- मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन पूजन के साथ हुआ। इस दौरान हवन के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय परिसर में विधि विधान से आयोजित हवन में प्रबंधन, प्रधानाचार्या, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने सहभागिता की गई। प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार है। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...