मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल की प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
हापुड़, मई 21 -- मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए मास्टर शेफ प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की पाक कला, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। इसमें बच्चों ने बिना आग का प्रयोग किए स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए। निर्णायकों ने स्वाद, स्वच्छता, प्रस्तुति एवं रचनात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने की रचनात्मक गतिविधियां यह भी पढ़ें- समर कैंप में रचनात्मक गतिविधियों को लुत्फ उठा रहे बच्चे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.