हापुड़, मार्च 24 -- न्यू शिवपुरी हापुड़ स्थित मिनीलैंड कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें कक्षा दो से आठ तक के सभी परिणाम घोषित किए गए।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। मेधावी छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा चार की छात्रा संस्कृति अग्रवाल ने 99 प्रतिशत, कक्षा छह की छात्रा नव्या स्वरूप ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। छात्र युवराज बंसल को शत प्रतिशत उपस्थिति का पुरस्कार दिया गया। होनहार बच्चों को ट्रॉफी और मैडल देकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र खुराना एवं प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उप प्रधानाचार्या सीमा भटनागर ने बच्चों को अपना आशीर्वाद देकर आगे बढ़ने ...