हापुड़, मई 10 -- हापुड़। न्यू शिवपुरी स्थित मिनीलैंड कॉन्वेंट स्कूल में मातृ दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋचा शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कक्षा सात की छात्राओं ने मेरी मां के बराबर कोई नहीं, पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या ने बच्चों को मातृ दिवस का महत्व बताया। उप प्रधानाचार्या डिम्पल गर्ग ने कहा कि मां की ममता से बढ़कर कुछ नहीं है। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- -मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माँ के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर : यह भी पढ़ें- मोंट फोर्ट स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस यह भी पढ़ें- मातृ दिवस पर बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाये जौहर
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.