मैनपुरी, अप्रैल 25 -- जिला कृषि अधिकारी अविशांक सिंह चौहान ने अवगत कराया है कि खरीफ़ के सीजन में उर्द, मूंग, ज्वार, अरहर, तिल आदि फसलों के बीज की मिनीकिट वितरित की जाएगी। इसके लिए पहले किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल http://agriculture-up-gov-in/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन वही किसान कर पाएंगे जो कृषि विभाग के पोर्टल पर पहले से पंजीकृत हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले किसानों के आवेदनों के आधार पर पात्रता के मध्य ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयन होगा और पीओएस के माध्यम से मिनीकिट का वितरण होगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल 10 मई तक आवेदन करना होगा। यह भी पढ़ें- मिनीकिट बीज वितरण के लिए आवेदन 10 मई तक यह लाभ प्राप्त करने के लिए किसान की फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है। मिनीकिट निशुल्क वितरित किया जाएगा। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.