गया, मार्च 9 -- पुरा गांव के लाल शहीद प्रवीण शर्मा की याद में मिनी मैराथन का आयोजन सोमवार को किया गया। मिनी मैराथन में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के 384 धावकों ने भाग लिया। सोवाल पेट्रोल पंप से पुरा गांव तक दौड़ रखी गई थी। मिनि मैराथन में उत्तर प्रदेश का दबदबा रहा। आयोजन समिति से जुड़े प्रमोद कुमार, अवनिश कुमार और चंदन सिंह ने बताया कि महिला और पुरुष वर्ग के लिए आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले सुनील राजभार ने पहला, उत्तर प्रदेश के ही भदोही के रहने वाले विकाश सरोज ने दूसरा और बिहार के समस्तीपुर जिले के मंजीत यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली सोनी देवी ने पहला, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने ...