मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन का 40 वां अधिवेशन 21 अगस्त को
लखनऊ, अगस्त 17 -- उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ और फेडरेशन का संयुक्त 40 वां द्विवार्षिक अधिवेशन आगामी 21 अगस्त को मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए फेडरेशन के प्रांतीय महामंत्री मंसूर अली ने बताया कि यह अधिवेशन चौधरी चरण सिंह सभागार सिंचाई विभाग परिसर में होना तय हुआ है। अधिवेशन में लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, कारागार, लेखा, नगर विकास विभाग, पंचायती राज, स्वास्थ्य, राजस्व सेवा संघ, आरटीआई समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कर्मचारी हिस्सा लेंगे। अधिवेशन में चुनाव प्रक्रिया संगठन के मूल उपनियमों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत संपन्न कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- ओपीएस बहाली पर 21 को पेंशर तिरंगा यात्रा निकालेगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.