रुडकी, सितम्बर 21 -- रुड़की, संवाददाता। फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांगों पर शासनादेश जारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। जनपदीय अध्यक्ष सईद अहमद की अध्यक्षता और जनपदीय मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कर्मचारियों ने कनिष्ठ सहायक पद का ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों का उच्चीकरण और उपनिदेशक (प्रशासन) के लिए 6600 रुपये ग्रेड वेतन के साथ लेवल-11 का पद सृजित करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...